Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 18, 2026

ग्राफिक एरा में सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों का भवनों की सुरक्षा पर प्रशिक्षण शुरू

देहरादून में ग्राफिक एरा पर्वतीय और ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज से तीन दिवसीय डीप फाउंडेशन टेस्टिंग ट्रेनिंग शुरू हुई।

देहरादून में ग्राफिक एरा पर्वतीय और ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज से तीन दिवसीय डीप फाउंडेशन टेस्टिंग ट्रेनिंग शुरू हुई। डीप फाउंडेशन तकनीक बहुमंजिला इमारतों के निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली लेटेस्ट तकनीक है।
इस ट्रेनिंग कोर्स का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का सिविल इंजीनियरिंग विभाग, आईपीआर सेल, सारथी जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग सर्विसेज और अमेरिका की कंस्ट्रक्शन कंपनी पाइल डायनामिक्स इंकॉर्परेशन के सहयोग से कर रहे हैं। डीप फाउंडेशन बहुमंजिला इमारतों को स्थिर और मजबूती देने के साथ-साथ भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं में भी उन्हें स्थिर रखती है।
तीन दिवसीय ट्रेनिंग के दौरान छात्र छात्राओं को डीप फाउंडेशन के लिए जरूरी सॉइल टेस्ट, स्टैंडर्ड पेनिट्रेशन टेस्ट, प्रेशर मीटर टेस्ट, ग्राउंड वाटर कंडीशन आदि जाँचो के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। ग्राफिक एरा डीम्ड के सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष डॉ अमित श्रीवास्तव, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष अनूप बहुगुणा, सारथी जियोटेक्निकल एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज के सीईओ सी.के.पारथा, दोनों विश्वविद्यालयों के सिविल इंजीनियरिंग के छात्र छात्राएं कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।