Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

सीआईटीयू ने शहीद नागेंद्र सकलानी व मोलू भरदारी को किया याद


सैन्टर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) ने आज देहरादून स्थित अपने संगठन के कार्यालय में शहीद नागेंद्र सकलानी व मोलू भरदारी की 74 वीं शहादत दिवस पर शहीदों को नमन किया। आज से 74 बर्ष पूर्व 11जनवरी 1948 को कीर्तिनगर में आन्दोलित जनता पर हुई गोलीबारी मे दोनों ने शहादत दी। जो टिहरी राजशाही के पतन का कारण बना।
इस अवसर पर टिहरी राजशाही के खिलाफ चलाऐ गये आन्दोलन पर चर्चा हुई तथा वक्ताओं ने कहा है कि कामरेड नागेंद्र सकलानी की शहादत ने अन्ततः राजशाही को घुटने टेकने पडे़। सत्ता को जनता को सौपनी पड़ी। इस प्रकार टिहरी की जनता को सदियों से राजशाही की नारकीय गुलामी से मुक्ति मिली तथा टिहरी राज का विलय आजाद हुऐ भारत से हुआ। टिहरी की जनता देश की मुख्यधारा से जुडी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कामरेड नागेंद्र सकलानी के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी, जिला महामंत्री लेखराज, अनन्त आकाश, रविन्द्र नौडियाल, रामराज, दीपक, विनोद कुमार आदि ने बिचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *