Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 30, 2026

भवन निर्माण एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सहायक श्रम आयुक्त से मिला सीटू का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा मांग पत्र

देहरादून में सीटू के प्रतिनिधिमंडल ने भवन निर्माण एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सहायक श्रम आयुक्त धर्मराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन्हें श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही मांगपत्र सौंपते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज ने सहायक श्रम आयुक्त को अवगत कराया कि बाढ़ पीड़ित श्रमिकों को बोर्ड मुआवजा दे। क्योकि उनमे से कई बोर्ड में पंजीकृत सदस्य हैं। उन्हें बोर्ड घर का निर्माण के लिए सहायता राशि दे। उन्होंने कहा कि बोर्ड में श्रमिकों के पंजीकरण व नवीनीकरण के लिए निर्माण श्रमिक संघ की ओर से प्रमाण पत्र पर कार्यवाही पर लगाई गयी रोक अवैधनिक है। इसे तत्काल हटाया जाना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि श्रमिक हित में बोर्ड को ऐसे स्थानों पर श्रमिक सुविधा केंद्र खोलने चाइएं, जहां पर निर्माण श्रमिक निवास करते हों। एक सेंटर मालसी के पास खोला गया है। काफी दूरी स्थित केंद्र में जाने से मजदूरों को परेशानी हो रही है। वहीं उनकी दिहाड़ी भी मारी जाती है। इस केंद्र तक सार्वजनिक परिवहन की भी सुविधा नहीं है। उन्होंने मांग की कि डीएल रोड के आसपास यह केंद्र खोला जाए। ताकि इस क्षेत्र और आसपास के इलाकों में निवास कर रहे मजदूरों को इसका फायदा मिल सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर सीटू के जिला सचिव अभिषेक भंडारी ने कहा कि लम्बे समय से लंबित सहयता आवेदनो पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इस पर कार्यवाही शीघ्र की जाय। सीटू सचिव प्रेमा ने बताया कि यूनियन से जुड़े श्रमिकों को टूल किट, कम्बल, सोलर लालटेन, सिनेटरी नेपकिन नहीं मिले हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस पर सहायक श्रम आयुक्त ने तत्काल श्रम प्रवर्तन अधिकारी अमित थपलियाल को आदेशित किया कि वे इस पर तत्काल कार्यवाही करें। अन्य मामलो को उन्होंने उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सीटू के प्रांतीय कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौडियाल, नरेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।