Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त से मिला सीटू और इंटक का प्रतिनिधिमंडल, की गई ये मांग, मिला आश्वासन

देहरादून में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) व इंटक के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विश्वजीत सागर से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागों के श्रमिकों की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही शीघ्र समाधान की मांग की। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रतिनिधिमंडल में सीटू के जिला महामंत्री लेखराज और इंटक के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने क्षेत्रीय आयुक्त को बताया कि उत्तराखंड परिवहन विभाग के श्रमिकों की भविष्यनिधि कार्यवाही के पश्चात अब मिलने लगी है। उन्होंने कहा कि सीटू की ओर से कारवाही नही की जाती तो श्रमिकों को लाभ नही मिल पाता। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने मसूरी सहित कई होटलों में श्रमिकों को भविष्य निधि का लाभ नही मिलने की समस्या उठाई। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय भविष्य निधि समिति में सीटू, इंटक के प्रतिनिधियों को रखने की कार्यवाही करने की मांग की। इस अवसर पर कन्या गुरुकुल महाविद्यालय से कर्मचारियों की भविष्यनिधि के संबंध में बताया गया कि कार्यवाही अग्रसर है। साथ ही आयुक्त ने सम्बंधित फाइल मंगा कर कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसी प्रकार आईएमए में कार्यरत धोबियो व बार्बरों को भविष्यनिधि का लाभ दिलाने को आवश्यक कार्यवाही करने के प्रवर्तन अधिकारी ईशान रावत को निर्देश दिये। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विश्वजीत सागर ने उक्त सभी मामलों में समयबद्ध कार्यवाही के आदेश भी दिए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।