Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

सीटू ने दून के इस स्कूल प्रबंधन पर लगाया कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप, अब होगा आंदोलन

उत्तराखंड में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स सीटू ने देहरादून स्थित कैम्ब्रियन हाल स्कूल के प्रबंधन पर गैर शिक्षक कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष का उत्पाीड़न करने का आरोप लगाया। सीटू के प्रांतीय महामंत्री लेखराज ने कहा कि यदि स्कूल प्रबंधन ने अपने रवैये में सुधार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। श्रमिकों का शोषण किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सीटू के प्रंतीय सचिव एवं जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि कैम्ब्रियन हाल स्कूल कर्मचारियों के साथ लंबे समय से प्रबंधन वर्ग विभिन्न तरीके से शोषण कर रहा है। इसके तहत यूनियन के अध्यक्ष तारा नाथ पांडेय को पहले तो अवैधानिक रूप से नोकरी से हटा दिया गया। अब जबरन उनका कमरा खाली कर समान बाहर फेंक दिया है। उन्होंने बताया कि सीटू किसी भी श्रमिक का शोषण बर्दास्त नही करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि तारानाथ पांडेय कर्मचारियों की लड़ाई को लड़ते हैं। इसीलिए वह मैनेजमेंट की आखों में खटक रहे थे। प्रबंधन ने पहले तो श्रम कानूनों को ताक पर रख कर उन्हें काम से हटा दिया। अब कुछ असमाजिक तत्वों का सहारा लेकर उनका कमरा भी खाली करवा दिया है। सीटू कर्मचारियों के किसी भी शोषण के खिलाफ आंदोलन करेंगी। उन्होंने प्रबंधन को अपने रवैये में सुधार करने को कहा है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।