Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

एसआईआर के विरोध में देहरादून में नागरिक मार्च, पुलिस ने रोका, हिरासत में लिए गए आंदोलनकारी

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एवं प्री-SIR प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने के विरोध में सोमवार को देहरादून में विभिन्न सामाजिक, महिला, छात्र एवं जन संगठनों ने नागरिक मार्च निकाला। उत्तराखंड इंसानियत मंच और उत्तराखंड महिला मंच के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में एसएसआई, सीटू, छात्र नौजवान सभा, स्त्री मुक्ति लीग संगठन, BGVS, जनवादी महिला समिति, जन संवाद, AIDSO, एसएफआई, उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद, महिला एकता केंद्र, इप्टा एवं अन्य जन संगठनों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लिया। विभिन्न राजनीतिक दलों में सीपीएम, सीपीआई, आप और यूकेडी के प्रतिनिधि भी मार्च में शामिल हुए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मार्च गांधी पार्क से शुरू होकर सचिवालय स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड के कार्यालय की ओर बढ़ा। सचिवालय के निकट तैनात भारी पुलिस बल ने मार्च को रोक दिया। आयोजकों के अनुसार, इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच धक्का-मुक्की एवं हाथापाई हुई। पुलिसकर्मियों ने आंदोलनकारियों को धकेलते हुए बसों तक पहुँचाया और उन्हें हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के चलते आंदोलनकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन नहीं सौंप सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हिरासत में लिए गए प्रमुख लोगों में उत्तराखंड महिला मंच से कमला पंत, निर्मला बिष्ट और डॉ. रवि चोपड़ा, प्रो राघवेंद्र नयशीधम, पत्रकार त्रिलोचन भट्ट, नितिन मलेथा, मुकेश सेमवाल, कविता कृष्णापल्लवी (स्त्री मुक्ति लीग), दीपिका, रिटायरेड ब्रिगे. सर्वेश दंगवाल, सुजाता पॉल (कांग्रेस उपाध्यक्ष ), नीता ( महिला एकता केंद्र) , विमला कोली (महिला मंच), लेखराज (सीटू), जयकृत कंडवाल, कुलदीप (अग्रगामी छात्र नौजवान सभा) इरा चौहान (सी एफ जी डी) एवं अन्य शामिल थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और मतदाता सूची में नाम दर्ज होना इसके इस्तेमाल की पहली शर्त है। पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक एवं पारदर्शी बनाना होना चाहिए, न कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाना। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में प्री-SIR एवं SIR के दौरान बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने से नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रस्तावित ज्ञापन में उल्लेख किया गया था कि प्री-SIR और SIR के दौरान उत्तराखंड में लगभग 17.05 लाख नाम हटाए गए, जबकि करीब 4.01 लाख नाम जोड़े गए। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची की तुलना में नामों की संख्या में आई इस बड़ी कमी पर संगठनों ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि नाम हटाने से पहले मतदाताओं से संपर्क, पात्रता का सत्यापन और उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर देने के लिए क्या कदम उठाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

वक्ताओं ने कहा कि अनुपस्थिति, स्थान परिवर्तन की आशंका या सत्यापन में कठिनाई मात्र के आधार पर उचित जांच एवं निर्धारित प्रक्रिया के बिना किसी नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए। उन्होंने गलत तरीके से हटाए गए नामों की बहाली तथा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाने की मांग की। जनसंगठनों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी मार्च में भाग लिया। आंदोलनकारियों ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि नागरिकों के मताधिकार से जुड़े सवालों पर निर्वाचन अधिकारियों को जवाब देना चाहिए और शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। मार्च के दौरान आंदोलनकारियों को ज्ञापन सौंपने का अवसर नहीं मिला और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। संगठनों ने मताधिकार की रक्षा, हटाए गए नामों की बहाली और वर्ष 2026 की SIR प्रक्रिया रद्द करने की मांग दोहराई।
आयोजक एवं सहभागी संगठन
उत्तराखंड इंसानियत मंच, उत्तराखंड महिला मंच, एसएफआई, सीटू, किसान सभा, नौजवान सभा, स्त्री मुक्ति लीग संगठन, BGVS, जनवादी महिला संगठन, जन संवाद, AIDSO, महिला एकता केंद्र, इप्टा एवं अन्य जन संगठन। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मार्च में ये लोग रहे शामिल
इस अवसर पर राजेन्द्र पुरोहित, त्रिलोचन भट्ट, सुरेंद्र सिंह सजवाण, समर भंडारी, शिव प्रसाद डोली, लेख राज, नितिन मेलथा, अनंत आकाश, अभिषेक भंडारी, स्मृति नेगी,अय्याज खान, कनिका, शैलेन्द्र नेगी, सुरेश कुमार, पर्मिला रावत, दीप्ति रावत, गरिमा दसौनी, सुजाता पोल, एस एस रजवार, भगवन्त पयाल, निर्मला बिष्ट, कनिका, पद्मा गुप्ता, शैलेन्द्र नेगी, अय्याज खान, सुरेश कुमार, विजय भट्ट, इंद्रेश नौटियाल, अनूप नौटियाल, जगदीश कुकरेती, शंकर गोपाल,अशोक शर्मा, मनमोहन सिंह, वीके डोभाल, हरिओम पालीआदि बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रमुख मांगें
· वर्ष 2026 की SIR प्रक्रिया रद्द की जाए।
· वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रयुक्त मतदाता सूची को आधार बनाकर नागरिकों के मताधिकार की रक्षा की जाए।
· गलत तरीके से हटाए गए नामों की बहाली की जाए।
· प्री-SIR के दौरान हटाए गए नामों की स्वतंत्र जांच हो।
· नाम हटाने से पूर्व सूचना एवं सुनवाई सुनिश्चित की जाए।
· सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में बूथ-स्तरीय शिकायत निवारण शिविर लगाए जाएँ।
· मतदाता सूची का स्वतंत्र ऑडिट कराया जाए।
· शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो और नागरिकों को अनावश्यक कार्यालयी प्रक्रियाओं से राहत मिले।
· पारदर्शी सत्यापन और उचित प्रक्रिया के बिना किसी नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित न किया जाए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।