Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

ग्लोबल निबंध प्रतियोगिता में बच्चों रुड़की सेंटर के बच्चों ने किया प्रतिभाग

स्पीहा एवं दयालबाग आगरा के तत्वावधान में आयोजित ग्लोबल निबंध प्रतियोगिता में रुड़की सेंटर के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। आनलाइन आयोजित की गई इस प्रतियोगिका में विश्वभर से करीब 2200 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

स्पीहा एवं दयालबाग आगरा के तत्वावधान में आयोजित ग्लोबल निबंध प्रतियोगिता में रुड़की सेंटर के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। आनलाइन आयोजित की गई इस प्रतियोगिका में विश्वभर से करीब 2200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 15 जिलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इनमें रुड़की सेंटर के 55 बच्चे शामिल हुए। यह प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में करवाई गई। जूनियर, सीनियर और सुपर सीनियर श्रेणी के अंतर्गत बच्चों को जल- जीवन का आधार, प्रदूषण और पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन और वित्तीय समाधान विषयों पर लिखने के अवसर दिया गया।
दयाल बाग रुड़की सेंटर के कार्यक्रम जिला अध्यक्ष प्रेम सलूजा ने बताया कि भावी पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाना आवश्यक है। इस दौरान कारोना से बचाव के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। इनके संचालकों ने यह भी बताया कि विजेता बच्चों के निबंध एक पुस्तक में संग्रहित किए जाएँगे। इससे पूर्व स्पीहा द्वारा 8 नवंबर 2020 को चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन कर चुका है। इसमें लगभग 2500 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *