मतदाता दिवस पर सचिवालय कर्मियों को मुख्य सचिव ने दिलाई शपथ

उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने सोमवार को सचिवालय प्रांगण में सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलायी। मुख्य सचिव ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता के लिए आवश्यक है कि देश का प्रत्येक नागरिक अपने मत का प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने यह एक अच्छी परम्परा शुरू की है। इस शपथ का हर नागरिक को पालन करना चाहिए। मुख्य सचिव ने इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयोग की थीम एवं वार्षिक कैलेण्डर का भी विमोचन किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता दिवस के अवसर पर इलैक्ट्रॉनिक इलैक्टोरल फोटो पहचान पत्र शुरू किया गया है। बताया कि इस इलैक्ट्रॉनिक इलैक्टोरल फोटो पहचान पत्र को डाउनलोड कर डिजिटल लॉकर जैसे माध्यमों में सुरक्षित रखा जा सकेगा। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री एसए मुरूगेशन भी उपस्थित थे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






