Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 25, 2026

मुख्यमंत्री तीरथ ने दून में स्मार्ट सिटी के कार्यों का किया औचक स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को देहरादून में पलटन बाजार एवं परेड ग्राउंड में स्मार्ट सिटी के कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को देहरादून में पलटन बाजार एवं परेड ग्राउंड में स्मार्ट सिटी के कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। पलटन मार्केट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीईओ स्मार्ट सिटी एवं जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों में लगी सभी एजेंसियों के माध्यम से कार्य में और तेजी लाई जाय। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि निर्माण कार्यों से व्यापारियों और जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। निर्माण से संबधित सभी कार्य रात्रि में किये जाय। धूल की समस्या के समाधान के लिए कार्य स्थल पर पानी का छिड़काव किया जाय।
मुख्यमंत्री तीरथ ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पल्टन मार्केट में सड़क निर्माण के साथ ही सीवरेज और तारों के अन्डरग्राउंड से संबधित जो भी कार्य हैं, उन्हें साथ-साथ पूर्ण किया जाय। कार्यों को एक छोर से पूर्ण किया जाय, ताकि लोगों को अधिक व्यवधान न हो। पल्टन मार्केट के कार्यों को 30 अप्रैल तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। विद्युत, सीवरेज, सड़क निर्माण और अन्य सभी कार्य एक साथ किये जायेंगे।


मुख्यमंत्री  तीरथ ने इससे पूर्व परेड ग्राउंड में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये परेड ग्राउंड में स्मार्ट सिटी के तहत जो भी कार्य होने हैं, वे निर्धारित अवधि में पूरे किये जाय। निर्माण एवं ब्यूटिफिकेशन से सबंधित कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। चरणबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण किये जाय। इस अवसर विधायक खजान दास, सीईओ स्मार्ट सिटी एवं जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं संबधित अधिकारी उपस्थित थे।