Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 24, 2026

आम जनता से मिले मुख्यमंत्री, सुनी जनसमस्याएं, राज्यकर्मियों ने याद दिलाई अपनी मांगे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सभागार में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सभागार में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को शुभकामना देने के साथ ही अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संकल्पबद्ध है। जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए सरलीकरण, विस्तारीकरण, समाधान व संतुष्टी के मंत्र पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आगंतुक से भेंट की और उनकी शिकायतो व समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को उनकी समस्याओं का यथासम्भव जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया।
राज्यकर्मियों ने याद दिलाई मांगे
राज्य कर्मचारी संयुकत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने बताया कि आज परिषद का एक प्रतिनिधीमंडल मुख्यमंत्री आवास पर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला एवं उन्हें पुनः प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। पान्डे ने बताया कि आज परिषद के प्रतिनिधीमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री से यह भी अपेक्षा की कि प्रदेश के विकास में प्रदेश के कार्मिकों का शत-शत सहयोग तन मन धन से मिल सके, इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री एवं उनकी सरकार प्रदेश के कार्मिकों के प्रति सकारात्मक सोच रखते हुए निर्णय करें।
उन्होंने सीएम को याद दिलाया कि पूर्व में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान देश के कर्मचारियों के हित में अनेक निर्णय किए थे। इनमें शिथलीकरण, गोल्डन कार्ड एवं एसीपी के शासनादेश में संशोधन आदि थे। साथ ही उन्होंने अपनी अन्य मांगों से भी सीएम को अवगत कराया। साथ ही उनके निराकरण की मांग की। आज के प्रतिनिधीमंडल मे शांति प्रसाद भट्ट, नंद किशोर त्रीपाठी,ओमवीर सिह, गुड्डी मटूडा, रेनू लांबा, राकेश ममगाई, दिशा बडोनी आदि शामिल थे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *