Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजधानी के विभिन्न पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर जनता से लिया फीडबैक

उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शनिवार को जनपद देहरादून के विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाताओं से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत चल रहे सुपर चेकिंग अभियान का फीडबैक लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने शनिवार सुबह देहरादून के कांवली रोड, कांवली गांव, बिंदाल पुल, माजरा, ओल्ड डालनवाला सहित कई बूथों पर जाकर अन्तर्गत रेण्डमली चयनित दावे और आपत्तियों के बारे में मतदाताओं से फीडबैक लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अनुरोध किया है अगर उनके परिवार में किसी भी सदस्य की उम्र एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है तो वे फॉर्म 6 भरकर वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। उन्होंने आमजन से यह भी अपील की है कि प्रदेश के नागरिक “वोटर हेल्पलाइन ऐप” के जरिये भी अपने परिवार के किसी भी सदस्य का नाम निर्धारित प्रारूप भरकर वोटर लिस्ट में दर्ज या संशोधित करा सकते हैं । इस अवसवर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।