Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

उत्तरांचल प्रेस क्लब में शतरंज और टीटी प्रतियोगिता का आगाज

उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से रविवार को कुंवर सिंह नेगी स्मृति शतरंज और राजेश देवरानी स्मृति टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन शतरंज में विनोद पोखरियाल, भूपेंद्र कंडारी, ठाकुर सिंह नेगी, मनोज जयाड़ा ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रविवार को प्रेस क्लब के सभागार में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रेस क्लब महामंत्री ओपी बेंजवाल, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेड़ी, देवेंद्र सती, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष व उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, क्लब सदस्य आशीष ध्यानी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। शंतरज प्रतियोगिता में भूपेंद्र कंडारी ने राजीव थपलियाल को शिकस्त् दी। विनोद पोखरियाल ने संतोष चमोली, महेश पांडे और भूपेंद्र कंडारी को हराया। मनोज जयाड़ा ने संजय नेगी, संतोष चमोली, राजीव थपिलयाल को पराजित किया। ठाकुर सिंह नेगी ने सोबर सिंह गुसाईं को शिकस्त दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वहीं, टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में विकास गुसाईं ने महेश पांडे को पराजित किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, यूनियन के महामंत्री हरीश जोशी, जिलाध्यक्ष संतोष चमोली, संजीव कंडपाल, तिलकराज, सोबन गुसाईं, मनमीत रावत, चांद मोहम्मद, प्रवीण डंडरियाल, देवेंद्र नेगी, योगेश रतूड़ी, सतेंद्र डंडरियाल, आदि मौजूद थे। बताया गया कि जिन खिलाड़ियों ने अपने एक भी मैच नहीं खेले हैं, वह कल यानि 5 सितंबर को मैच जरूर खेल लें। 6 सितंबर को सभी मैच खेलने अनिवार्य होंगे। अपरिहार्य स्थिति में अगले दिन मैच खेला जाएगा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।