Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

चीता पुलिस कर्मियों को मिला महिला का पर्स, संपर्क कर लौटाया

देहरादून में चीता पुलिस कर्मियों को एक महिला का पर्स सड़क किनारे पड़ा मिला। इस पर उन्होंने जब पर्स खोला तो उसमें कीमती मोबाइल सहित कई दस्तावेज थे।

देहरादून में चीता पुलिस कर्मियों को एक महिला का पर्स सड़क किनारे पड़ा मिला। इस पर उन्होंने जब पर्स खोला तो उसमें कीमती मोबाइल सहित कई दस्तावेज थे। इस पर पुलिस ने संपर्क कर महिला को बुलाया और उसे पर्स लौटा दिया। इस पर महिला और उसके पति ने पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की।
पुलिस के मुताबिक आज रविवार चीता कर्मी कांस्टेबल मनोज कुमार यादव व कांस्टेबल उमेश कुमार भ्रमण पर थे। देहरादून में परेड मैदान के निकट बीजेपी महानगर कार्यालय के पास सड़क किनारे एक बड़ा पर्स गिरा पड़ा मिला। कर्मचारियों ने उक्त पर्स को खोलकर चेक किया गया तो उसमें एक आईफोन एप्पल कंपनी, एक रेलवे मेडिकल कार्ड, एक एसबीआई का एटीएम कार्ड, एक चेक बुक, दो आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एचडीएफसी एटीएम कार्ड व एक छोटा पर्स था।
इस पर कांस्टेबल मनोज कुमार यादव ने आईफोन को ऑन कर संपर्क किया गया। इस पर महिला की पहचान हो पाई। इस पर उन्हें करनपुर पुलिस चौकी बुलाया गया। महिला ने बताया कि वह पर्स उनका है तथा वे लोग मोहाली पंजाब से देहरादून किसी कार्य के लिए आए थे। उनका बैग कहीं पर गिर गया था जो कि काफी तलाश करने पर भी नहीं मिल रहा था।
सीप चौहान पत्नी विशदीप सिंह चौहान निवासी- B-104, गिल्को वैली, सेक्टर 127, मोहाली, पंजाब अपने पति के साथ चौकी करनपुर पहुंची थी। पर्स से मिली आईडी व मोबाइल नंबर के आधार पर सही पहचान होने पर पर्स उन्हें सौंप दिया गया। इस पर दंपती ने पुलिसकर्मियों का आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *