जानिए उत्तराखंड में एक सप्ताह के मौसम का पूर्वानुमान, देहरादून में गर्मी से मिलेगी हल्की राहत
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक जोरदार बारिश का दौर जारी है। नदी और नालों का जल प्रवाह बढ़ा हुआ है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन से सड़कें बार बार अवरुद्ध हो रही हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की 31 जुलाई की शाम साढ़े छह बजे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अप्रैल से लेकर 31 जुलाई तक राज्य में आपदा से 28 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, घायलों की संख्या 30 है। राज्य में 91 सड़कें अवरुद्ध हैं। इनमें दो एनएच, दो ओडीआर, पीडब्ल्यूडी की 11 और पीएमजीएसवाई व आरडब्ल्यूडी की 76 सड़कें हैं। फिलहाल आज एक अगस्त की सुबह से ही देहरादून में बारिश थमी हुई है और धूप व छांव का खेल चल रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज एक अगस्त 2026 से लेकर सात अगस्त तक राज्य के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान मैदानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से काफी अधिक रहा। वहीं, पर्वतीय क्षेत्र में सामान्य से कम से लेकर सामान्य तक रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पांच दिन के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्य के जिलों में एक से पांच अगस्त तक के लिए कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही सलाह दी गई है कि भूस्खलन संभावित संवेदनशील इलाकों के समीप रहने वाले सावधान रहें। छोटी, नदी, नालों के समीप रहने वाले लोगों को भी सचेत रहने की चेतावनी दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
आज शनिवार एक अगस्त की दोपहर 12 बजे तक देहरादून का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। दो से आठ अगस्त तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 29, 28, 26, 26, 24, 27, 27 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24, 24, 24, 23, 23, 24, 24 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में साफ है कि आने वाले दिनों में गर्मी से और राहत मिलने वाली है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



