Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

चरणजीत सिंह चन्नी के बयान से पंजाब में मचा तूफान, बोले-यूपी और बिहार के भइये को पंजाब में नहीं घुसने देना

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के एक बयान से पंजाबी बनाम 'बाहरी' की सियासी जंग छिड़ती नजर आ रही है। एक रोड शो के दौरान सिंह के बयान से तूफान मच गया।

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के एक बयान से पंजाबी बनाम ‘बाहरी’ की सियासी जंग छिड़ती नजर आ रही है। एक रोड शो के दौरान सिंह के बयान से तूफान मच गया। इसे लेकर आम आदमी पार्टी और बीपेजी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। चन्नी ने ये बयान उस वक्त दिया, जब रोड शो में उनके बगल में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थी। चन्नी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के भइये को पंजाब में नहीं घुसने देना है।
चन्नी ने कहा कि प्रियंका गांधी पंजाब की बहू हैं, वह पंजाबियों की बहू हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के भैया यहां आकर राज नहीं कर सकते हैं। हम यूपी के भैयाओं को पंजाब में नहीं आने देंगे। चन्नी के साथ मौजूद प्रियंका गांधी इस दौरान मुस्कुरातीं और ताली बजातीं नजर आईं। समर्थकों ने “बोले सो निहाल…” के नारे लगाए।
चन्नी की इस टिप्पणी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाने के रूप में देखा जा रहा है। केजरीवाल पंजाब में अपनी आम आदमी पार्टी (आप) के प्रचार में जमकर जुटे हुए हैं। केजरीवाल ने कहा, “यह बहुत ही शर्मनाक है। हम किसी भी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय को टारगेट करने के उद्देश्य से की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। इस दौरान आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने उल्लेख किया, “प्रियंका गांधी यूपी से हैं। केजरीवाल ने जवाब दिया, तो वह भी भैया हुईं।

बीजेपी सांसद और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने इस बयान का वीडियो शेयर किया और कांग्रेस पर हमला बोला। सूर्या ने प्रियंका गांधी को निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया कि-प्रियंका वाड्रा उत्तर प्रदेश में आकर अपने को यूपी की बेटी बताती हैं और पंजाब में उत्तर प्रदेश-बिहार के लोगों के अपमान पर ताली बजाती हैं, ये ही इनका दोहरा चरित्र है और चेहरा भी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।