Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

चरणजीत सिंह चन्नी ने ली पंजाब की सीएम की शपथ, रंधावा और सोनी बनाए गए डिप्टी सीएम, राहुल गांधी भी पहुंचे

पंजाब कांग्रेस में चल रहे लंबे सियासी ड्रामे के बाद आज चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। इनके साथ ही सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओमप्रकाश सोनी ने भी डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।

पंजाब कांग्रेस में चल रहे लंबे सियासी ड्रामे के बाद आज चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। इनके साथ ही सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओमप्रकाश सोनी ने भी डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। चंडीगढ़ स्थित राजभवन में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ ही कई विधायक राजभवन में मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के दौरान ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी राजभवन पहुंच गए थे। शपथ लेने से पहले चन्नी रूपनगर के एक गुरुद्वारे पहुंचे और माथा टेका।
चन्नी दलित सिख समुदाय से आते हैं। वह कैप्टन अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। वह रूपनगर जिले के चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। चन्नी शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन के शासनकाल के दौरान साल 2015-16 में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी थे। विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश में है। प्रदेश में 30 प्रतिशत से अधिक दलित आबादी है। बता दें कि अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि विधायकों की बार-बार बैठक बुलाए जाने से उन्होंने अपमानित महसूस किया, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।