Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

ग्रहण के दौरान बंद रहेंगे चार धाम के मंदिर: सतपाल महाराज

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि सूर्य ग्रहण के दौरान चार धाम मंदिर के मंदिर बंद रहेंगे। महाराज ने कहा है कि सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को है। ऐसे में 12 घंटे पहले सूतक प्रारंभ हो जायेगा। इसलिए प्रात: 4 बजकर 26 मिनट पर ग्रहण से ठीक पहले चार धाम मंदिर बंद हो जायेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर शाम 5 बजकर 32 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा। इसलिए ग्रहणकाल तक चारों धाम सहित छोटे बड़े सभी मंदिर बंद रहेंगे। उन्होने कहा कि ग्रहण समाप्ति पश्चात मंदिरों में साफ सफाई कार्य होगा। इसके बाद शाम को अभिषेक तथा शयन पूजा और आरती संपन्न होंगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को दर्शनों की इजाजत नहीं होगी।