Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

लैंसडौन का नाम परिवर्तन गुलामी की पहचान मिटाने की दिशा मे अच्छा कदम: भट्ट

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने सेना की ओर से गुलामी की पहचान मिटाने की कोशिशों में लैंसडौन का नाम परिवर्तन को शामिल करने का स्वागत किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय सेना का अपने संस्थानों के ब्रिटिश कालीन नामों को उनके असली पहचान वाले नामों में बदलने की यह मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की औपनिवेशिक व गुलाम मानसिकता वाली सोच को परास्त करने की मुहिम में एक कड़ी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भाजपा अध्यक्ष श्री भट्ट ने इसी क्रम में पौड़ी स्थित लैंसडौन छावनी के नाम बदलने के प्रस्ताव भेजे जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। लिहाजा प्रदेश व देशवासियों का नैतिक मनोबल व स्वाभिमान बढ़ाने वाले प्रत्येक कदम में साथ है। उन्होंने कहा स्थानीय लोगों व प्रदेशवासियों की लंबे समय से इस स्थान के मौलिक नाम कालो का डांडा को पुनर्स्थापित करने की मांग रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि लैंसडौन छावनी अधिकारियों की ओर से सैन्य योजना के अनुशार व जनभावनाओं के अनुरूप नाम परिवर्तन का यह प्रस्ताव शीघ्र ही मंजूर हो जाएगा। महेंद्र भट्ट ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 70 साल तक देश में सत्ता सुख भोगने वालों को विचार करना चाहिए। अपनी राजनैतिक महत्वकांक्षा से अधिक देश समाज की सांस्कृतिक व स्वाभिमान बढ़ाने वाली पहचान को सम्मान देना अधिक जरूरी है।