मौसम विभाग का बदला पूर्वानुमान, मतदान के दिन इन जिलों में होगी बारिश, दो दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान अब बदल गया है। पहले संभावना जताई गई थी कि उत्तराखंड में मतदान के दिन 14 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। 15 फरवरी को कुछ जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं। अब कल दो जिलों में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान अब बदल गया है। पहले संभावना जताई गई थी कि उत्तराखंड में मतदान के दिन 14 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। 15 फरवरी को कुछ जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं। अब कल मतदान वाले दिन दो जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से हर दिन तीन से चार घंटे के अंतराल में मौसम पूर्वानुमान की जारी होने वाली रिपोर्ट के मुताबिक, 14 फरवरी को नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद अगले दिन 15 फरवरी को गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली, कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 16 और 17 फरवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






