Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 15, 2026

उत्तराखंड में मौसम विभाग का बदला पूर्वानुमान, पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, इस दिन होगी दून में बारिश

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम साफ है। फिलहाल मैदानी जिलों में पांच दिन तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। साथ ही इन दिनों तापमान में भी कोई ज्यादा अंतर नहीं पड़ने वाला है। वहीं, दोपहर होते होते मौसम विभाग का पूर्वानुमान बदल गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज एक नवंबर को पर्वतीय जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी की संभावना भी है। वहीं, कल से पांच नवंबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। चार नवंबर से देहरादून में बादलों के डेरा डालने की संभावना है। सात नवंबर को दून में बारिश भी हो सकती है। ऐसे में अगले दिन से सर्दी और बढ़ने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति और मौसम में परिवर्तन
यदि हम देहरादून के तापमान की बात करें को मंगलवार एक नवंबर की सुबह दस बजे के करीब तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल दो नवंबर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हो सकता है। इसके बाद तीन नवंबर से सात नवंबर तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की संभावना है। चार नवंबर से लेकर आठ नवंबर तक देहरादून में बादल छाए रह सकते हैं। इस बीच सात नवंबर को बारिश की संभावना भी है। आठ नवंबर को दून का तापमान गिरने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।