Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

मौसम का बदला मिजाज, कई क्षेत्रों में तेज बौछार, गिरे ओले, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, आज ओरेंज अलर्ट, बढ़ेगी गर्मी

उत्तराखंड में पिछले दो दिन से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। शुक्रवार को गढ़वाल और कुमाऊं के कई स्थानों पर तेज बौछारें पड़ीं। राजधानी देहरादून में भी देर रात को जमकर बारिश हुई। वहीं, कई स्थानों पर ओलावृष्टि से आम और लीची की बागवानी को भी नुकसान पहुंचा है। साथ ही ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हुई। तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई। बारिश का दौर अभी थमा नहीं है और तीन दिन तक सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। हालांकि, अब राजधानी देहरादून में धीरे धीरे गर्मी भी बढ़ने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज शनिवार 11 मई को राज्यभर में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कल 12 मई को भी इसी तरह का मौसम रह सकता है। 13 मई को उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 14 और 15 मई को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना है। 11 से 13 मई तक चार हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी भी संभावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीन दिन का अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 11 मई के लिए राज्यभर में ओरेंज अलर्ट घोषित किया है। 12 और 13 मई के लिए बारिश प्रभावित जिलों के लिए येलो अलर्ट है। इस दौरान कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
राजधानी देहरादून में शनिवार की सुबह 11 बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। 12 से 18 मई तक अधिकतम तापमान क्रमशः 30, 34, 36, 37, 38, 39, 40 डिग्री पहुंचने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 22, 21, 22, 23, 23, 24, 25 डिग्री रह सकता है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।