Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

उत्तराखंड में एक सप्ताह तक भारी बारिश से राहत की संभावना कम, ओरेंज और येलो अलर्ट

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हो रही है। हालांकि, अब लगातार बारिश की बजाय एक दो घंटे की जोरदार बारिश हो रही है। पहाड़ों में भूस्खलन की घटनाएं हर दिन हो रही हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में जलभराव से लोग परेशान हैं। नदी और नालों का जल प्रवाह बढ़ा हुआ है। अभी एक सप्ताह तक कोई राहत मिलने की उम्मीद कम है। हालांकि, इस लगातार बारिश ना होने से कुछ राहत जरूर है। बीच बीच में धूप निकलने से तापमान में भी हल्का इजाफा हुआ है। वहीं, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का हाल
देहरादून सहित आसपास के इलाकों में सोमवार 17 जुलाई की सुबह से ही बादल हैं। कई बार तेज धूप भी निकल रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज के लिए पूरे राज्य में बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। कल 18 जुलाई को पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में ओरेंज अलर्ट है। वहीं, अन्य जिलों में येलो अलर्ट है। 19 से 21 जुलाई तक पूरे राज्यभर में बारिश का येलो अलर्ट है। इस दौरान कहीं कहीं भारी बारिश, तेज बौछारें, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना रहेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
सोमवार 17 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे देहरादून का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। 18 से 24 जुलाई तक अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 24 जुलाई तक देहरादून में हर दिन बारिश की भी संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।