उत्तराखंड में पांच दिन बारिश के आसार, दून का पारा पहुंचा 41 डिग्री, दो दिन बाद मिलेगी गर्मी से राहत
उत्तराखंड में फिलहाल पर्वतीय जिलों में कभी कभार बारिश हो रही है। वहीं, मैदानी इलाकों के लिए मौसम विभाग का बारिश का पूर्वानुमान सटीक नहीं बैठ रहा है। मैदानी इलाके गर्मी से तप रहे हैं। राजधानी देहरादून का तापमान 40 डिग्री से पार जा रहा है। अब मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में पांच दिन बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, देहरादून के तापमान की बात करें तो दो दिन के बाद से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड का मौसम
बुधवार 29 मई की सुबह से ही देहरादून में तेज धूप निकल गई थी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि आज 29 मई से लेकर 31 मई तक हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद एक और दो जून को राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इसके अगले दो दिन बारिश में कमी आ सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पांच दिन का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 29 मई से लेकर दो जून तक के लिए बारिश प्रभावित जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। तेज बौछारें पड़ सकती हैं। कहीं कहीं झोंकेदार हवाएं भी चलने की संभावना है। ऐसे में बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही खेतों में कटी फसल को भी सुरक्षित स्थान पर रखने को कहा गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
फिलहाल देहरादून के तापमान में राहत नहीं है। आज 29 मई की दोपहर करीब पौने एक बजे देहरादून का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। 30 मई से लेकर पांच जून तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 39, 39, 37, 37, 38, 38, 38 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 26, 26, 26, 24, 25, 26, 26 डिग्री रह सकता है। पांच जून तक देहरादून में कहीं कहीं बादल भी रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


