Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

उत्तराखंड में तीन दिन तक बारिश के आसार कम, इसके बाद कुमाऊं के कुछ जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी

उत्तराखंड में अब पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। फिलहाल आज 28 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद एक अक्टूबर को पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। दो अक्टूबर को इन तीन जिलों के साथ ही बागेश्वर जिले में भी कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही अब रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार 28 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। 29 सितंबर से लेकर एक अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। दो अक्टूबर को अधिकतम तापमान गिरकर 30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रह सकता है। तीन से पांच अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री रह सकता है। ऐसे में रात का तापमान गिरेगा और सर्दी का अहसास होने लगेगा। इस बीच देहरादून में 28 सितंबर, दो व चार अक्टूबर को कहीं कहीं बादल रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।