Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 13, 2026

उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों में कल बारिश की संभावना, मैदानों में तापमान पर बदलाव नहीं

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क है। इसके साथ ही पर्वतीय जिलों में जहां तापमान में गिरावट है, वहीं मैदानी जिलों में ज्यादा बदलाव नहीं है। न्यूनतम तापमान तो करीब स्थिर चल रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, एक नवंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, कल 29 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
शनिवार 28 अक्टूबर की दोपहर करीब 12 बजे देहरादून का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल 29 अक्टूबर को भी इसी तरह का तापमान रहेगा। इसके बाद 30 अक्टूबर से दो नवंबर तक अधिकतम तापमान बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। तीन और चार अक्टूबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है। इस बीच 28 अक्टूबर से लेकर चार नवंबर तक देहरादून में एक नवंबर को छोड़कर बाकी दिन कहीं कहीं बादल छाए रह सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।