Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 26, 2026

चंपावत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चार किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड में चंपावत जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

उत्तराखंड में चंपावत जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चार किलो 250 ग्राम चरस बरामद की गई। इस अभियान का नाम ऑपरेशन क्रेक डाउन दिया गया।
चंपावत जिले में बनबसा पुलिस ने ये सफलता हासिल की। इसमें पुलिस की सहयोगी ADTF व SOG भी रही। पुलिस टीम ने धनुष पुल से करीब 100 मीटर आगे सड़क से एक तस्कर को इस चरस के साथ पकड़ा। तस्कर की पहचान जसविन्दर सिंह पुत्र लाला राम निवासी ग्राम देवरनिया थाना अमरिया जिला पीलीभीत के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक इसके अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही वह कहां से चरस खरीदता था और किसे बेचता था, इसकी भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed