Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 12, 2026

केंद्र की मोदी सरकार एक बार फिर काले किसान विरोधी कानून लाने की रच रही साजिशः सूर्यकांत धस्माना

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की एनडीए गठबंधन सरकार एक बार फिर देश में किसान विरोधी काले कानून को लाने की साजिश रच रही है। इसका जाने अंजाने खुलासा भाजपा की ही सांसद कंगना रनौत ने अपने एक बयान में कर दिया है। अगर केंद्र सरकार ने ऐसा किसान विरोधी कदम उठाया तो इंडिया गठबंधन इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। किसी भी हालत में किसान विरोधी कानूनों को देश में लागू नहीं होने देगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सूर्यकांत धस्माना ने देहरादून में अपने कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि अगर केंद्र सरकार ने ऐसा कोई भी कदम उठाया तो यह केंद्र की मोदी सरकार के अंत की शुरुआत होगी। ऐसे किसी भी प्रयास का विरोध इस बार देवभूमि उत्तराखंड से शुरू होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने कहा कि पीएम मोदी का यह तरीका है कि वह पहले देश का मूड देखना चाहते हैं कि लोग अभी भी उनके विचार के खिलाफ हैं या शांत हो गए हैं। इसलिए उन्होंने सबसे पहले अपनी पार्टी की सांसद से किसान कानून फिर से लगी करने की मांग उठाई। ताकि उसके पक्ष या विरोध में उठने वाली आवाज से उनको अंदाजा हो जाए कि माहोल क्या है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अगर इस बार किसान विरोधी काला कानून फिर संसद में पेश किए गए तो सबसे पहले देवभूमि उत्तराखंड से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस किसानों का मोर्चा दिल्ली कूच करेगा। साथ ही इंडिया गठबंधन पूरे देश में किसानों को लामबंद कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई शुरू करेगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।