Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

केंद्रीय कर्मियों को मिल सकती है खुशखबरी, जल्द जारी हो सकता है आठवें वेतन आयोग का नोटिफिकेशन, तीन गुना बढ़ेगी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। सरकार की तरफ से बताया गया है कि जल्द ही इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी होगा। इस पर काम चल रहा है। इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स आठवें वेतन आयोग से सैलरी में होने वाले इजाफे को लेकर गुणा भाग में भी जुट गए हैं। कारण ये है कि इसे लेकर कई तरह के कयास लगा जा रहे हैं, जिसमें कुछ फैक्टर्स भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस बार 2.86 तक का फिटमेंट फैक्टर लागू हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो बेसिक सैलरी में काफी ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद है। इससे बेसिक सैलरी तीन गुना तक बढ़ सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एक जनवरी से लागू होगा आठवां वेतन आयोग
सरकार की तरफ से बताया गया है कि आठवें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसी साल यानी जनवरी 2025 में आठवें वेतन आयोग को मंजूरी मिली थी। फिलहाल इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है और आयोग के सदस्यों की लिस्ट भी सामने नहीं आई है। बता दें कि हर 10 साल में महंगाई और बाकी चीजों को ध्यान में रखते हुए वेतन आयोग गठित किया जाता है और कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई जाती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फिटमेंट फैक्टर के बारे में
फिलहाल ये जान लेते हैं कि ये फिटमेंट फैक्टर क्या होता है। फिटमेंट फैक्टर से ही केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी को कैलकुलेट किया जाता है। इस फिटमेंट फैक्टर पर वेतन आयोग लागू होता है। उसे बेसिक सैलरी से मल्टीप्लाई किया जाता है। जैसे- बेसिक सैलरी अगर 20 हजार है और फिटमेंट फैक्टर 2.57 है तो ऐसे में 20,000X2.5= 50,000 होता है। यानी बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये तक हो जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इतनी बढ़ सकती है बेसिक सैलरी
अब इस बार माना जा रहा है कि 8वां वेतन आयोग 2.86 तक का फिटमेंट फैक्टर लागू कर सकता है। अगर वाकई ऐसा होता है तो बेसिक सैलरी दोगुना नहीं, बल्कि लगभग तीन गुना हो सकती है। जिन लेवल-1 केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, उनकी सैलरी बढ़कर 51,000 रुपए तक हो सकती है। इसी फैक्टर के फॉर्मूले के आधार पर आप अपनी सैलरी का हिसाब भी लगा सकते हैं। लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को इससे फायदा होगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।