Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

आराम से मनाइए दशहरा पर्व, इसके बाद फिर से बारिश झेलने को रहें तैयार, इन दो दिन होगी भारी बारिश, होगी ओलावृष्टि

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मानसून की विदाई होते ही अधिकतम तापमान चढ़ने लगा है। अब दशहरे के बाद से फिर से बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। दो दिन तो भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मानसून की विदाई होते ही अधिकतम तापमान चढ़ने लगा है। पिछले चौबीस घंटे में दून के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में कमी आइ है। इससे सुबह एवं शाम को ठंड का एहसास होने लगा है। उधर कुमाऊं के हिल स्टेशनों में ठंड की शुरुआत होने लगी है। सुबह और शाम के वक्‍त गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में रात का तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। वहीं, तराई के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान अभी 20 डिग्री से अधिक बना हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक दशहरे तक यानी 15 अक्टूबर तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। तीन दिन तक बारिश से सर्दी भी बढ़ेगी। ऐसे में बारिश और ढंड दोनों को झेलने के लिए तैयार रहें। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 अक्टूबर को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत जिले में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश की संभावना है।
इसके बाद बारिश में तेजी आएगी। 17 और 18 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। यही नहीं, राज्य में कही कही भारी से बहुत भारी बारिश की भी संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकेगी। ओलावृष्टि होगी। साथ ही झक्कड़ की भी संभावना है। ऐसे में अचानक तापमान में गिरावट होने और सर्दी बढ़ने की भी संभावना है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।