Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

कांग्रेस नेता को झूठे केस में फंसाने वालों सीबीसीआईडी से कराएं जांचः डॉ. गोगी

देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने टिहरी में कांग्रेस नेता को गलत केस में फंसाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस नेता को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। ऐसे में चार साल तक उन्होंने जो परेशानी झेली है, उसकी भरपाई नहीं हो सकती है। ऐसे में उन्हें झूठे केस में फंसाने के मामले की जांच की जानी चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. गोगी ने बताया कि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और कांग्रेस नेता याकूब सिद्दीकी पर पुलिस चौकी ढूंगीधार टिहरी में एक दरोगा ने अनुचित प्रकार से और दुर्भावनावश वर्ष 2020 में मुकद्दमा दर्ज किया था। इसके बाद भी दुर्भावनावश याकूब सिद्दीकी के विरुद्ध निराधार मामले दर्ज किए गए। हाल ही में उन्हें न्यायालय ने एक मुकद्दमे में बाइज्जत बरी किया गया। अब पिछले चार सालों में उन्होने जो परेशानी झेली है। उनको सामाजिक, आर्थिक क्षति हुई है। साथ ही मानसिक तनाव हुआ है। उसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती है, लेकिन उन्हें गलत मुकदमें में फंसाने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गोगी ने कहा कि याकूब सिद्दीकी विपक्षी दल के नेता है और समय समय पर विभिन्न सामाजिक राजनीतिक मुद्दों को उठाते रहते हैं। अतः पुलिस और शासन के शीर्ष अधिकारियों से अनुरोध है कि उनके विरुद्ध यदि पुलिस के किसी कार्मिक के द्वारा दुर्भावनापूर्ण तरीके से कार्य किया है, तो इसकी जांच करके दोषी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत ने कहा हम इस मामले में सीबीसीआईडी जांच की मांग करते हैं। क्योंकि व्यक्तिगत द्वेष रखते हुए पुलिस अधिकारी ने सिद्दीकी पर कार्रवाई की। इस मामले में एक पत्र भी पुलिस महानिदेशक को सौंप रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रेस वार्ता में याकूब सिद्दीकी स्वयं भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मैं टिहरी तथा देहरादून दोनों स्थानों पर राजनीतिक और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहा हूँ। इस झूठे केस से मेरा बहुत नुकसान हुआ है। सामाजिक प्रतिष्ठा पर असर हुआ है और अब मैं बाइज्जत बरी हुआ हूँ। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सिद्दीकी ने कहा कि मेरी पीड़ा अब भी यही है कि इन सबकी भरपाई कौन करेगा। उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारी को दंडित होना चाहिए। तभी इस प्रकरण में न्याय हो पाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुमितर भुल्लर, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी भी उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।