सीएयू अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का आगाज, पहले दिन देहरादून बी, डीसीए चंपावत, डीसीए देहरादून ए, डीसीए पौड़ी जीते
देहरादून में सीएयू अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2022-23 का आगाज आज बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन देहरादून बी, डीसीए चंपावत, डीसीए देहरादून ए, डीसीए पौड़ी ने जीत दर्ज कर अपने मुकाबले जीत लिए। इस टूर्नामेंट का आयोजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन देहरादून की ओर से किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड के 13 जिलों से कुल 17 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)पहला मैच डीसीए देहरादून बी और डीसीए अल्मोड़ा के बीच खेला गया। इसमें कि डीसीए अल्मोड़ा पहले खेलते हुए 14. 3 ओवर में 54 रन पर सिमट गई। जवाब में डीसीए देहरादून बी ने मात्र 09 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। डीसीए देहरादून बी की ओर से निशु पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4.3 ओवर में 3 मेडेन 5 रन देकर 7 विकेट लिए व एलन चेतन ने नाबाद 30 रन की पारी खेली। डीसीए अल्मोड़ा की ओर से गौरव ने सार्वाधिक 27 रन बनाये। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
दिन का दूसरा मैच आयुष क्रिकेट ग्राउंड -2 पर डीसीए चम्पावत और डीसीए उत्तरकाशी के बीच खेला गया। इसमे चम्पावत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में सारे विकेट गंवाकर 202 रन बनाए। इसके जवाब में डीसीए उत्तरकाशी 24.4 ओवर में 64 रन पर सीमट गई। डीसीए चम्पावत ने यह मैच 138 रन से जीत हासिल की। डीसीए चम्पावत की ओर से निष्छल ने 43 एवं सार्थक गुप्ता ने 40 रनों का योगदान दिया। अनुपम शुक्ला ने 3, हर्ष राणा और विजय सिंह रावत ने 2-2 विकेट लिए व डीसीए उत्तरकाशी की ओर से वरुण चमोली एवं सार्थक रावत ने 3-3 विकेट लिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
दिन का तीसरा मैच डीसीए देहरादून A व डीसीए उधमसिंह नगर A के बीच खेला गया। जिसमे देहरादून A ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.2 ओवर में सारे विकेट खोकर 170 रन बनाये। इसके जवाब में डीसीए उधमसिंह नगर A 32.3 ओवर में 96 ही बना पायी। डीसीए देहरादून A ने 74 रनों से यह मैच जीता। डीसीए देहरादून A की ओर से विपिन चौधरी 43, युवराज खारा ने 40 रन बनाए। राहुल ध्यानी और अमन कोठारी ने 3-3 विकेट व कनहिया भट्ट ने 02 विकेट लिए। डीसीए उधमसिंह नगर A की ओर से कृष्णा गर्ग ने 5 विकेट व प्रत्युष पांडेय ने 2 विकेट लिए। शशांक पंत ने 20 रन व अमन खान ने 16 रन का योगदान दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
दिन का चौथा मैच देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मैदान में डीसीए पौडी एवं डीसीए चमोली के बीच खेला गया। जिसमे कि डीसीए पौड़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 225 रन बनाए। जवाब में डीसीए चमोली 35.4 ओवर में 139 पर सिमट गयी। डीसीए पौड़ी ने यह मैच 86 रन से जीता। डीसीए पौड़ी की ओर से आयुष भारद्वाज ने 77 व प्रशांत राणा ने 57 रनों का योगदान किया। अमन गुसाईं, अक्षरांश रावत, वेदांश थापा ने 2-2 विकेट लिए। डीसीए चमोली की ओर से रोहित मनोरी ने 29 और मोहित भारद्वाज ने 24 व 4 विकेट लिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन देहरादून के सचिव विजय प्रताप मल्ल ने बताया कि आयुष क्रिकेट एकेडमी छिददरवाला, देहरादून के मैच में मुख्य अतिथि सीएयू के पूर्व कोषाध्यक्ष अमर सिंह मेघवाल, मां आनंदमई मेमोरियल स्कूल (MAMS) मे मुख्य अतिथि अर्पित पंजवानी, देव संस्कृति विश्वविद्यालय में मुख्य अतिथि रजिस्ट्रार आचार्य बलदेव मुख्य अतिथि रहे। उद्घाटन समारोह में कुमार थापा, धीरज भंडारी, राजवीर भंडारी रघुवीर सजवान, नीनू सहगल, इंद्रमोहन बर्थवाल, अश्वनी बहुगुणा अनिल डोभाल, संजय कटिहार, धनपाल खरोला, क्रिकेट ऑपरेशन सुमित डोभाल, विक्रम देशवाल, रोहन कुकरेती, दीपक सिंह, मुनीश बग्गा, विपिन जोशी, अभिषेक चौहान, मनोज चौहान, मुकेश रयाल आदि मौजूद रहे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



