Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 5, 2026

ऋषिकेश मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष पर युवती से छेड़छाड़ पर मुकदमा दर्ज, कांग्रेस ने बनाया मुद्दा

ऋषिकेश मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष पर युवती से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। आरोप हैं कि बीती पांच मई को उसने युवती से छेड़छाड़ की। इस मामले में पुलिस ने सात मई को आरोपी के खिलाफ धारा 354 व 452 के तहत ऋषिकेश थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। अब इसे कांग्रेस ने राजनितिक मुद्दा बना लिया है। साथ ही बीजेपी सरकार पर पूरे मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गौरतलब है कि आरोपी ने पांच मई की रात ऋषिकेश निवासी युवती को घर में अकेला पाकर छेड़छाड़ की। युवती ने सात मई को अपनी मां को आपबीती बताई। आरोपी का इस परिवार से पुराना परिचय है। घटना का पता चलने पर युवती की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई। युवती के पिता की बहुत पहले मौत हो चुकी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस ने किया बीजेपी पर हमला
इस मामले में उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड में जिस तरह से आरोपियों का बचाव किया जा रहा है और पूरे मामले की लीपापोती की जा रही है, उससे अपराधियों के अंदर सरकार या पुलिस प्रशासन का डर खत्म होता जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दसौनी ने कहा कि ऋषिकेश में राकेश अग्रवाल जो कि पूर्व में मंडी समिति का अध्यक्ष रह चुका हैं, त्रिवेंद्र सरकार में वन विकास निगम का सदस्य रह चुका हैं। दसौनी ने सीएम धामी व उच्च न्यायालय से इस पूरे प्रकरण का स्वतः संज्ञान लेने का निवेदन किया है। दसौनी ने कहा कि ऋषिकेश से ही ताल्लुक रखने वाली महिला आयोग की अध्यक्ष की ओर से कोई बयान न आना से साफ हो गया है कि भाजपा राज में महिला अपराध के प्रति उत्तराखंड सरकार और शासन प्रशासन का या आयोगों का रवैयाकितना सख्त है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह के दरिंदों को सजा दिलवाने के लिए और पीड़िता को न्याय दिलवाने के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है। गौरतलब है कि राकेश अग्रवाल पहले कांग्रेस में थे। वर्ष 2016 में वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।