Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 30, 2026

लोगों के खाते खुलवाकर 50 लाख लेकर फरार होने वाले कंपनी संचालकों के खिलाफ मुकदमा

देहरादून में विकासनगर कोतवाली में अराइज इंडिया कंपनी के पांच संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि इनके संचालकों को लोगों को झांसा देकर 50 लाख की धोखाधड़ी की है।
पुलिस के मुताबिक विनेश कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी भीमावाला थाना विकासनगर जनपद देहरादून की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक आज कोतवाली विकासनगर में यह मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें प्रमिला वर्मा, सुनील वर्मा, सिद्धांत वर्मा, अखिलेश जहां को नामजद किया गया है।
इन पर आरोप है कि अराइज इंडिया कंपनी के नाम पर उन्होंने आरडी खाता खुलवाने के नाम से रुपए जमा करा कर डबल करने का लालच ग्राहकों को दिया। उनसे 50 लाख रुपये जमा कराए। जब रकम वापस देने की बात आई तो वे धमकी देने लगे। फिर सारे कंपनी कार्यालय में ताला लगाकर चंपत हो गए।
इन आरोपियों को पकड़ने के लिए विकासनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने टीम गठित की गई है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापे मारे जाएंगे। पुलिस ने दावा किया कि शीघ्र सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।