Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी विभागाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पीआरओ की ओर से मामले में तहरीर की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कैबिनेट मंत्री के विदेश दौरे के दौरान निजी सचिव आईपी सिंह ने उनके फर्जी डिजिटल सिग्नेचर कर दिए थे। पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद का विभागाध्यक्ष के पद के लिए आईपी सिंह ने ही अनुमोदन कर दिया था। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही थी। साथ ही निजी सचिव सतपाल महाराज के कार्यालय से हटा दिया गया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आरोप है कि कैबिनेट मंत्री के पास कुछ फाइलें अनुमोदन के लिए भेजी गई थी। इनमें एक फाइल को सतपाल महाराज ने रोक दिया था। उनके निजी सचिव ने इस फाइल पर कैबिनेट मंत्री के फर्जी डिजिटल हस्ताक्षर कर फाइल को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव आरके सुधांसु को भेज दी। इसके बाद सीएम धामी के अनुमोदन के बाद प्रमुख सचिव स्तर पर संबंधित अफसर के प्रमोशन के आदेश हुए थे। बताया जा रहा है कि जब कैबिनेट मंत्री को इसका पता चला तो वह भी हैरत में पड़ गए। उन्होंने जांच कराई तो खुलासा हुआ कि उक्त फाइल पर उनके हस्ताक्षर के साथ अनुमोदन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *