Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 5, 2026

पौड़ी में चुनाव ड्यूटी से घर लौट रहे कर्मचारियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

पौड़ी में चुनाव ड्यूटी से घर वापस लौट रहे कर्मचारियों की कार करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।

पौड़ी में चुनाव ड्यूटी से घर वापस लौट रहे कर्मचारियों की कार करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को पौड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसा मंगलवार की सुबह पौड़ी-देवप्रयाग हाइवे पर भटकोट के समीप हुआ।
बताया जा रहा है कि वाहन में चार लोग सवार थे। एसडीएम सदर आकाश जोशी ने बताया कि पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर आज सुबह एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि इन चारों लोगों की चुनाव ड्यूटी नैनीडांडा ब्लॉक के अलग-अलग क्षेत्रों में लगी थी। चुनाव का सामान जमा करने के बाद ये सभी लोग देहरादून अपने घरों को लौट रहे थे। तभी रास्ते में ये हादसा हो गया।
राजस्व पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में रणवीर सिंह नेगी (50) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी- भानियावाला, देहरादून की मौत हो गई है। जय सिंह (54 वर्ष) पुत्र रणजीत सिंह निवासी- सुमन विहार, ऋषिकेश, सुरेंद्र सिंह रावत (54 वर्ष) पुत्र भोला सिंह निवासी हाथीबड़कला, देहरादून और नरेंद्र गुसाई (45 वर्ष) पुत्र आनंद सिंह निवासी विकास नगर देहरादून गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।