Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते समय आटो पर कार ने मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में आटो पर कार की टक्कर से गर्भवती महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य भी घायल हुए हैं। हादसा नैनीताल हाईवे पर हुआ। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भूरारानी निवासी रविंद्र साहनी की 25 वर्षी पत्नी ज्योति गर्भवती थी। बुधवार सुबह दर्द होने पर उसे आटो के जरिये अस्पताल ले जाया जा रहा था। आटो में परिवार की ही 42 वर्षीय उर्मिला पत्नी लोहा साहनी, 36 वर्षीय विभा पत्नी प्रमोद साहनी, कांति देवी पत्नी दिनेश साहनी और ललिता पत्नी सुबोध साहनी भी जिला अस्पताल उसके साथ जा रहे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

नैनीताल रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने आटो रिक्शा (टुकटुक) को टक्कर मार दी। इससे आटो चालक भूरारानी निवासी मनोज, गर्भवती महिला ज्योति, उर्मिला और विभा की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कांति देवी और ललिता को गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।