Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

देहरादून में शिखर फॉल के निकट खाई में गिरी कार, युवक और युवती की मौत, तीन घायल

देहरादून में शहनशाही आश्रम से कुछ दूरी पर स्थित शिखर फॉल के पास कार के खाई में गिरने से एक युवक और युवती की मौत हो गई। वहीं, एक युवती और दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कंट्रोल रूम से राजपुर थाने में सोमवार की तड़के एक कार के शिखर फॉल के निकट खाई में गिरने की सूचना मिली। इस पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे हुए व्यक्तियों को काफी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला गया। घटना में एक युवती और युवक की मौत हो चुकी थी। बाकी तीन को पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

घायल व्यक्तियों ने पुलिस को बताया कि उक्त थार गाड़ी में वे पांच लोग घूमने के लिए शिखर आये थे। शिखर फॉल से वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे, तभी अचानक गाड़ी में ब्रेक फैल हो गए और गाड़ी नीचे खाई में गिर गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया गया कि सागर नरूला (29 वर्ष) निवासी फतेह नगर दिल्ली, युवराज बिष्ट (33 वर्ष) निवासी कालिदास रोड देहरादून, ईशा (28 वर्ष) निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धर्मपुर देहरादून, आयुष शर्मा (30 वर्ष) निवासी तेग बहादुर रोड और अवनि (29 वर्ष) निवासी रजनी कुंज, कौलागढ़ रोड रविवार को घूमने के लिए मसूरी गए थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सोमवार की तड़के करीब तीन बजे वापसी के दौरान वे लोग शहनशाही आश्रम से शिखर फॉल की तरफ चले गए। इस दौरान ये हादसा हो गया। हादसे में आयुष शर्मा और अवनि की मौके पर ही मौत हो गई। सागर नरूला, युवराज बिष्ट व ईशा गंभीर रूप से घायल हो गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आयुष शर्मा मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। वहीं अवनी कुकरेती मसूरी रोड़ पर कैफे का संचालन करती थी। घायल सागर नरूला का अपना बिजनेस है। युवराज बिष्ट भी मसूरी रोड स्थित कैफे का संचालन करता है। ईशा आर्किटेक्ट का काम करती है। ईशा को कोरोनेशन अस्पताल और बाकी दो घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।