Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

चमोली जिले में खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार आधी रात के बाद बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक कार के करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों खाई के निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा थाना नंदा नगर घाट क्षेत्र के अंतर्गत मणखी गांव के पास हुआ। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया गया कि रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मणखी के पास एक मारुति सुजुकी कार सड़क से करीब 300 मीटर नीचे गिर गई है। इसमें तीन व्यक्ति सवार थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर खाई से तीन शवों को निकाला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मृतकों की पहचान बद्री प्रसाद रतूड़ी (42) पुत्र रामेश्वर प्रसाद रतूड़ी, ग्राम कुंमजुंग थाना नंदा नगर घाट, राकेश सती (51) पुत्र शंभू प्रसाद निवासी ग्राम माणखी थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली, ललित प्रसाद (57) पुत्र इंद्रमणि सती निवासी ग्राम कांडई थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली के रूप में हुई है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *