Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, चार घायल

गुरुवार 18 जुलाई की सुबह उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार की दो महिला सदस्यों की मौत हो गई। वहीं, चार अन्य घायल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा डुंगरी मोटरमार्ग पर सुबह करीब छह बजे हुआ। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया गया है कि ग्राम डूंगरी से एक परिवार के सदस्य कार से रुद्रप्रयाग के लिए निकले। इस दौरान डूंगरी मार्ग पर उनकी कार खाई में गिर गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। तब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी थी। वहीं, चार घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हादसे में कलपेश्वरी (58 वर्ष) पत्नी बुद्धि लाल और आरती (24 वर्ष) पुत्री जितपाल की मौत हुई है। वहीं, जितपाल पुत्र बुद्धि लाल, बुद्धि लाल (70 वर्ष) पुत्र हीरु लाल, देवेश्वरी देवी (45 वर्ष) पत्नी जितपाल, पूजा (27 वर्ष) पुत्री जितपाल घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, देवेश्वरी देवी की हालत गंभीर है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।