पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, चालक सहित दो की मौत
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक अल्टो कार के खाई में गिरने से चालक सहित हो लोगों की मौत हो गई। कार धारचुला से जुम्मा की ओर जा रही थी। रांथी रोड पर यह हादसा हुआ।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक अल्टो कार के खाई में गिरने से चालक सहित हो लोगों की मौत हो गई। कार धारचुला से जुम्मा की ओर जा रही थी। रांथी रोड पर यह हादसा हुआ। घटना सोमवार की बताई जा रही है।दोनों मृतक जुम्मा गांव के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि रांथी रोड में चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक जितेंद्र धामी (26) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार नरेंद्र सिंह (25) को लोगों ने पुलिस की मदद से खाई से निकाला और धारचुला अस्पताल भेजा। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।



