Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 6, 2026

अजय गौतम मेमोरियल टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंटः कैपिटल रेंजर्स और रॉयल स्टार्स में होगी खिताबी भिड़ंत

उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित अजय गौतम मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में कैपिटल रेंजर्स ने देहरा वॉरियर्स को नौ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में रॉयल स्टार्स ने रोमांचक मैच में हिल फाइटर को एक विकेट से हराकर खिताबी दस्तक दी। देहरादून पुलिस लाइंस स्टेडियम रेसकोर्स में बुधवार को कैपिटल रेंजर्स व देहरा वॉरियर्स के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया।
देहरा वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 119 रन बनाए। सुमन सेमवाल ने नाबाद 31, निशांत चौधरी ने नाबाद 25, अजय भट्ट ने 16 व अभय कैंतुरा ने 15 रन का योगदान दिया। कैपिटल रेंजर्स के मनवर रावत ने दो विकेट चटकाए। जवाब में कैपिटल वॉरियर्स ने 15.2 ओवर में एक विकेट खोकर 120 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। मनोज जयाड़ा ने नाबाद 44, सोबन गुसाईं ने 44 व योगेश सेमवाल ने नाबाद 18 रन की पारी खेली। सोबन गुसाईं को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा सेमीफाइनल रॉयल स्टार्स व हिल टाइगर के बीच खेला गया। हिल टाइगर ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 123 रन बनाए। राजू पुशोला ने नाबाद 73 रन की पारी खेली। अमित शर्मा ने नाबाद 19 रन बनाए। जवाब में रॉयल स्टार्स ने 18.4 ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। संदीप बडोला ने 22, विजय मिश्रा ने 22 व संजय नेगी ने 14 रन बनाए। हिल टाइगर ने 46 अतिरिक्त रन दिए। हिल टाइगर के अमित शर्मा, अंबुज शर्मा व अंकित सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। विजय मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वीरवार को टूर्नामेंट में रॉयल स्टार्स व कैपिटल रेंजर्स के बीच फाइनल खेला जाएगा।