Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 6, 2026

उत्तराखंड में आज से राजधानी दून सहित चलाया जाएगा सड़क किनारे पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ अभियान

उत्तराखंड में सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ आज शनिवार से अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं। ये अभियान देहरादून में भी चलाया जाएगा। साथ ही ऋषिकेश में राफ्टिंग स्थलों व कैम्पिंग के पास पर्यटकों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश भी मुख्य सचिव ने दिए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

चारधाम यात्रा आरम्भ होने से पूर्व ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला, मुनि की रेती, तपोवन व श्रीनगर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शनिवार से अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। यह अभियान आज शनिवार से देहरादून में भी चलाया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सचिवालय में पुलिस महानिदेशक, कमीशनर गढ़वाल, डीएम देहरादून, टिहरी व पौड़ी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, टिहरी व पौड़ी के साथ ट्रैफिक मेनेजमेंट पर बैठक लेते हुए सीएस राधा रतूड़ी ने ट्रैफिक मेनेजमेंट के लिए जिलाधिकारियों को दीर्घ अवधि के प्रस्ताव शासन को जल्द भेजने तथा लघु अवधि के सुधारात्मक कदम तत्काल उठाने के निर्देश दिए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ऋषिकेश में सड़क किनारे खड़े वाहनों की अवैध पार्किग की समस्या व उससे होने वाले ट्रैफिक जाम के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने ऋषिकेश में राफटिंग स्थलों व कैम्पिंग के पास ही पर्यटकों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निजी भूमि में भी पार्किंग की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्य सचिव रतूड़ी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर वाहन खड़े करने की प्रवृति को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नही किया जाना चाहिए। इसके खिलाफ सख्त व त्वरित कार्यवाही अमल में लाई जाए। इसके साथ ही ऐसे होटल व रेस्टॉरेन्ट मालिको के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाएगी, जो अपने कर्मचारियों व ग्राहकों के लिए उपयुक्त पार्किंग की व्यवस्था नही कर रहे हैं तथा सड़कों पर अवैध पार्किंग को बढ़ावा दे रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सीएस ने सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। विभिन्न स्थलों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए राधा रतूड़ी ने नीलकण्ठ सहित विभिन्न संकरी सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत ट्रैफिक मेनेजमेंट को यात्रा से पहले ही दुरूस्त करना अति आवश्यक हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा रूट्स के वैकल्पिक मार्गो के प्रस्तावों पर भी कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।