Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

ग्राफिक एरा में ड्रोन व रॉकेट पर कैंप शुरू, छात्रों ने सीखे असेंबल और उड़ाने के गुर

स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ड्रोन व रॉकेट तकनीकों पर तीन दिवसीय कैंप शुरू हो गया। इस कैंप में छात्र-छात्राओं ने ड्रोन असेंबली व उसे उड़ाने के गुरु सीखे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कैंप के पहले दिन विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को कृषि, रक्षा, निगरानी करने व मैपिंग जैसे क्षेत्रों में ड्रोन के विभिन्न प्रयोगों पर जानकारी दी। साथ ही प्रशिक्षण भी दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को ड्रोन को असेंबल करना व उसे उड़ाना सिखाया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कैंप का आयोजन एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग ने थ्रस्ट टेक इंडिया, गाजियाबाद के साथ मिलकर किया। कैंप में एचओडी डॉ. सुधीर जोशी, डॉ. विजय पाटीदार, डॉ. ऋत्विक डोबरियाल, आलोक कुमार, थ्रस्ट टेक के संस्थापक सुभद्र गुप्ता व चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर प्रजोत गोरखे और छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।