Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

बांध प्रभावित परिवारों के मुआवजे में देरी पर कैबिनेट मंत्री महाराज ने टीएचडीसी अधिकारियों को लगाई फटकार

उत्तराखंड के प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने टिहरी बांध प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए प्रति परिवार 74.40 लाख रुपये की मुआवजा राशि वितरित करने में हो रहे विलंब को देखते हुए टीएचडीसी अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। महाराज ने मंगलवार को सुभाष रोड़ स्थित अपने कैंप कार्यालय पर टीएचडीसी और पुनर्वास निदेशालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मुआवजा राशि देने में देरी पर नाराजगी जताने के साथ ही नंदगांव के अलावा ग्राम खाण्ड धारमण्डल व गडोली आदि प्रभावित गांवों के परिवारों को तत्काल मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ज्ञात हो कि पूर्व में सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों के परिणाम स्वरूप टिहरी बांध प्रभावित 415 विस्थापित परिवारों की बरसों से चली आ रही समस्याओं का समाधान करते हुए केंद्र से कई दौर की बैठकों के बाद तय किया गया था कि टीएचडीसी पूर्ण प्रभावित प्रत्येक परिवार को 74.40 लाख रुपये का मुआवजा देगी। सम्पाश्विक क्षति नीति-2013 एवं संशोधित सम्पाश्विक क्षति नीति-2021 के तहत टीएचडीसी द्वारा टिहरी बांध प्रभावित नंदगांव, ग्राम खाण्ड धारमण्डल व गडोली आदि प्रभावित गांवों के परिवारों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जाना था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

टीएचडीसी की ओर से अभी तक नंदगांव के 24 पूर्ण प्रभावित परिवारों को ही मात्र 50 फीसद धनराशि 9 करोड़ 35 लाख ही वितरित हो पाये हैं। टीएचडीसी की लेटलतीफी को देखते हुए सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूर्ण प्रभावित गांवों के सपरिवारों को मुआवजा राशि वितरित किये जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक यूके सक्सेना, एजीएम विजय सहगल, सचिव सिंचाई हरीश चंद्र सेमवाल एवं अधीक्षण अभियंता आर.के. गुप्ता आदि उपस्थित थे।