Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

कैबिनेट मंत्री महाराज ने ब्लॉक प्रमुखों को दिया तोहफा, वाहनों के लिए हर माह मिलेंगे 10 हजार रुपये, आदेश जारी

हाल ही में उत्तराखंड के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से प्रमुख संगठन ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखी थी। इसमें उन्होंने मांग की थी कि ब्लॉक प्रमुखों के वाहन के लिए पेट्रोल या डीजल की व्यवस्था की जाए। इस पर मंत्री ने सचिव पंचायतीराज व निदेशक पंचायतीराज को आदेशित किया गया कि शीघ्र उचित करवाई की जाए। अब प्रमुखों के वाहन में तेल के लिए प्रतिमाह 10000 (दस हजार) रुपये की व्यवस्था के आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये आदेश पंचायती राज निदेशालय के निदेशक बंशीधर तिवारी की ओर से जारी किए गए हैं। प्रमुखों की इस मांग के पूरा होने पर प्रमुख संगठन के अध्यक्ष डॉ दर्शन दानू ने पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज का विशेष रूप से आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *