Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 10, 2026

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कमलागिरी फाउंडेशन की स्मारिका का किया विमोचन

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने कमलागिरी फाउंडेशन की वार्षिक स्मारिका ‘नव संकल्प’ का विधिवत विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में इस प्रकार की पहल न केवल जागरूकता बढ़ाती है, बल्कि लोगों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करती है। स्मारिका संस्था की गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान कमलागिरी फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने उपस्थित लोगों को संस्था के उद्देश्यों, परियोजनाओं और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। आगे भी इसी प्रकार समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास करती रहेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर कमलागिरी फाउंडेशन की ओर से उत्तराखंड के समाज कल्याण मंत्री खजान दास को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उद्यमी बृजमोहन आर्या, दीपक रावत, सामाजिक कार्यकर्ता एवं फिल्म निर्माता स्वप्निल सिन्हा, लेखक व फिल्म निर्माता डॉ. राजेश डोभाल तथा वरिष्ठ पत्रकार माम चंद्र शाह को कैबिनेट मंत्री खजान दास के हाथों सम्मानित किया गया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *