Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

होली मिलन में भीड़ जुटी और कोरोना बटा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी हुए संक्रमित, प्रशासन की अपील-भ्रम न फैलाएं

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी आज कोरोना संक्रमित हो गए। उन्होंनेखुद की सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की।

उत्तराखंड में अब कोरोना की चपेट में राजनीतिक लोग भी तेजी से आने लगे हैं। इसका कारण लगातार भीड़ वाले कार्यक्रमों में उनके प्रतिभाग करना भी हो सकता है। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी आज कोरोना संक्रमित हो गए। उन्होंनेखुद की सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की।
गणेश जोशी आज सुबह से ही कोरोना टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार करते हुये आइसोलेट हो गए थे। पॉजिटिव आने पर उन्होंने इसकी जानकारी दी और कहा कि वो पूरी तरह स्वस्थ्य है उनके सपंर्क में आये लोग भी स्वयं की जांच करा लें।
होली मिलन में भीड़ जुटी और कोरोना बटा
गौरतलब है कि होली के दौरान से ही राजनीतिक दलों के लोग लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। होली मिलन कार्यक्रमों में भीड़ जुटी तो कोरोना भी बंटा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना संक्रमित होने के कारण होम आइसोलेशन में हैं। अब उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत परिवार के चार सदस्यों के साथ कोरोना संक्रमित हुए। वह एम्स दिल्ली में उपचार करा रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी भी देहरादून स्थित एक अस्पताल में कोरोना के चलते भर्ती हैं।
देहरादून प्रशासन की अपील
देहरादून जिला प्रशासन ने भ्रामक सूचनाओं को लेकर अपील की है। कहा कि सोशल मीडिया पर कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सार्वजनिक बंदी को लेकर भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित किया जा रहा है। जो पूर्ण रूप से अफवाह है। इस क्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि जिला प्रशासन की ओर से इस प्रकार का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अतः आम जनमानस को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहे भ्रामक समाचारों पर किसी प्रकार का भी ध्यान नहीं दिया जाए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।