Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड मेट्रो कॉर्पोरेशन के कार्यों की प्रगति की स्थिति का लिया संज्ञान

उत्तराखंड के वित्त व संसदीय कार्य, शहरी विकास, आवास, पुनर्गठन व जनगणना मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड मेट्रो कॉर्पोरेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रगति की अद्यतन स्थिति का संज्ञान लिया। विधानसभा स्थित कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में डॉ अग्रवाल ने उत्तराखंड मेट्रो के एमडी जितेंद्र त्यागी से परियोजना की वर्तमान अद्यतन स्थिति जानी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर एमडी ने डॉ अग्रवाल को बताया कि 2367.15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली देहरादून मेट्रो नियो परियोजना जिसमें दो कॉरिडोर तथा साढ़े 22 किलोमीटर लंबाई है। उन्होंने बताया इसमें 25 स्टेशन होंगे। इस परियोजना के क्रियान्वयन में दो प्रकार के प्रस्ताव पर विचार विमर्श चल रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि समग्र प्रस्ताव को उच्च स्तरीय अनुमोदन के लिए तत्काल प्रस्तुत किया जाए। इससे राज्य की बहु प्रतीक्षित रेल परियोजना को साकार रूप दिया जा सके। मौके पर मेट्रो प्रोजेक्ट डायरेक्टर बीके मिश्रा भी मौजूद थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।