Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ

उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर भारत सरकार की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ शहरी क्षेत्रों के लिए किया। ये कार्यक्रम नगर निगम परिसर देहरादून में किया गया। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य भारत सरकार की प्रमुख जन-लाभार्थी परक योजनाओं का समयबद्ध रूप से संतृप्तिकरण करना तथा सक्रिय जन-भागीदारी के माध्यम से इन योजनाओं की जागरूकता बढ़ाना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की 17 नागरिक केन्द्रियित सेवाओं में (पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, पीएम विश्वकर्मा, पीएम उज्जवला योजना, पीएम मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया स्टैंटअप इण्डिया, आयुष्मान भारत, पीएम ई-बस सेवा, पीएम भारतीय जन औषधी परियोजना, उजाला योजना, सौभाग्य योजना, डिजी पेमेन्ट इन्फास्ट्रक्चर, खेलो इंण्डिया, आरसीएस उड़ान, वन्देभारत ट्रेन एवं अमृत भारत स्टेशन स्कीम) शामिल है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ अग्रवाल ने बताया कि शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित पीएम स्वनिधि योजना के संतृप्तिकरण हेतु शिविरों का आयोजन किया जायेगा तथा वैन द्वारा पी०एम० आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा अमृत योजना की जानकारी भी प्रदान की जायेगी। साथ ही अन्य विभागों के द्वारा भी कैम्पों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एवं लाभार्थियों को योजना के लाभ से आच्छादित किया जायेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ अग्रवाल ने बताया कि जनपद स्तर पर अभियान के शहरी क्षेत्रों में संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु नगर आयुक्त / अधिशासी अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। बताया कि प्रथम चरण में दिनांक 28 नवंबर से नगर निगम देहरादून (22 कैम्प), हरिद्वार (10 कैम्प) तथा छावनी परिषद्, गढ़ी कैन्ट (3 कैम्प) के साथ ही वीडियो वैन संचालित की जायेगी। इसके लिए रूट चार्ट प्रेस इन्फोरमेशन ब्यूरो द्वारा जनपदों से समन्वय कर तैयार किया जा रहा है। कुल 35 कैम्प आयोजितकिये जाने प्रस्तावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त मनुज गोयल, शहरी विकास निदेशालय के अपर निदेशक अशोक पांडेय, उप निदेशक शहरी विकास नीलू चावला, सहायक निदेशक विनोद कुमार एवं नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।