Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 19, 2026

कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने निर्माणाधीन इंदिरा मार्केट प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अंतर्गत निर्माणाधीन इंदिरा मार्केट प्रोजेक्ट का विभागीय मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने निरीक्षण किया। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि इंदिरा मार्किट प्रोजेक्ट का बेसिक कार्य पूर्ण हो चुका है। अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी। बताया कि मानसून के दौरान कार्य प्रभावित नहीं होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बुधवार को निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया इस प्रोजेक्ट के तहत 564 दुकानें बनाई जानी हैं। इसके अलावा 3050 वाहनों के लिए पार्किंग बनेगी। 10 मंजिल इमारत पर दुकानें बनाई जाएगी। इस पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. अग्रवाल ने निर्देशित करते हुए कहा कि तय समय 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। इस मौके पर स्थानीय विधायक खजान दास, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, हरीश राणा सहित प्रोजेक्ट मैनेजर आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed